हरियाणा रोड़वेज बसों की दिल्ली में 1 अक्टूबर से नो एंट्री, बॉर्डर पर ही उतार दिए जाएंगे यात्री

चंडीगढ़ | दिल्ली की केजरीवाल सरकार के एक फैसले ने हरियाणा रोड़वेज की मुश्किलें बढ़ा दी है. इस फैसले के अनुसार अब दिल्ली की सीमाओं में हरियाणा रोड़वेज की पुरानी बसें यानि BS-4 मॉडल वाली बसों के एक अक्टूबर से दिल्ली में प्रवेश करने पर बैन लगा दिया गया है. दिल्ली सरकार के इस फैसले से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है.

Haryana Roadways

बॉर्डर पर ही उतारें जाएंगे यात्री

अगर दिल्ली में इन बसों की एंट्री पर रोक लगती है तो जाहिर सी बात है. सवारियों को दिल्ली की सीमाओं पर उतारा जाएगा. ऐसे में दिल्ली में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा. जिससे उनकी जेब पर और अधिक बोझ पड़ेगा. यह फैसला दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण की वजह से लिया गया है.

विभाग की बढ़ी चिंता

बता दें कि सभी रोड़वेज डिपो से दिल्ली आवागमन करने वाली ज्यादातर बसें BS-4 मॉडल पर आधारित है. ऐसे में इन बसों की दिल्ली में एंट्री बैन होने से परिवहन विभाग के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई है. हालांकि, इस बारे में हरियाणा परिवहन विभाग प्लानिंग कर रहा है. जानकारी मिल रही है कि रोड़वेज विभाग की ओर से दिल्ली सरकार से 31 मार्च 2023 तक BS-4 माडल इंजन की बसों की एंट्री के लिए अनुमति लेने के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

हरियाणा परिवहन विभाग के इस आग्रह को यदि दिल्ली सरकार स्वीकृति प्रदान नहीं करती है तो दिल्ली आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. यदि एक अक्टूबर से BS-4 इंजन की बसों की दिल्ली में एंट्री बैन होती है तो दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों को ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा. जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.