हरियाणा में प्रदूषण से सांसों पर लगा ‘लॉकडाउन’, AQI के आंकडे तोड़ रहे रिकॉर्ड; एक को छोड़कर सभी जिलों में अलर्ट

चंडीगढ़ | एक और जहां सुबह होते ही हरियाणा धुंध की चादर में लिपट जाता है और सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ वायु प्रदूषण के चलते आबो हवा अति गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है. सरकार और प्रशासन के तमाम दावों और प्रतिबंधों के बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़े दिन- ब- दिन नया रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं.

Pollution City Town

लगभग सभी जिलों में अलर्ट जारी

अंबाला को छोड़ दें तो बाकी सभी जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट की स्थिति बनी हुई है. बीते कुछ सीजन की अगर बात करें, तो पंचकूला की हवा बाकी जिलों से सबसे ज्यादा साफ़ रहती थी. अबकी बार यहाँ की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है. मंगलवार को यहाँ का AQI 219 दर्ज किया गया. सोमवार को शहर का AQI सबसे ज्यादा 322 दर्ज किया गया, यहाँ पीएम 2.5 में भी बढ़ोतरी देखी गई.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

गुरुग्राम सबसे ज़्यादा प्रदूषित

करनाल, अंबाला, पानीपत और कुरुक्षेत्र जिलों में सबसे ज्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स कुरुक्षेत्र जिले का 338 दर्ज किया गया. बाकी जिलों में भी 300 से ज्यादा AQI दर्ज किया गया. देश के 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में हरियाणा के सबसे ज्यादा 12 शहर शामिल हैं. 403 AQI के साथ गुरुग्राम देश में सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहरों में छठे स्थान पर है. जैसे ही दिन निकलता है तो सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे दोपहर के समय सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा हो जाती है.

मौसम विभाग द्वारा जींद, हिसार, फतेहाबाद, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत में 21 से 23 नवंबर तक गहरी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts