हरियाणा की खट्टर सरकार होमगार्ड को दे सकती है बड़ा तोहफ़ा, तैयारी जारी

चंडीगढ़ । हरियाणा होमगार्ड में काम करने वाले युवाओं को राज्य की मनोहर सरकार मेहरबान दिखाई दे रही है. जल्द ही इनके मानदेय में बढ़ोतरी होने जा रही है. हरियाणा के गृहमंत्री और गृह विभाग की ओर से काफी समय पहले तैयार किए गए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल की मुहर लग गई है.

HOME GUARD

अब राज्य वित्त विभाग द्वारा फाइल को ओके करते ही इनके प्रतिदिन के मानदेय में वृद्धि होना तय है. काफी लंबे समय से अपने दैनिक मानदेय में वृद्धि की मांग होमगार्ड कर रहे थे.

सूत्रों के मुताबिक आने वाले वक्त में होमगार्ड युवाओं को दैनिक तौर पर 778 रुपये प्रतिदिन दिए जाने का प्रस्ताव है. इस तरह से अगर इन्हें महीने भर का काम दिया जाए तो गुजारे लायक पैसा मिल जाएगा. आप से पहले इन्हें दैनिक वेतन के तौर पर 500 पच्चास की राशि दी जाती है. दैनिक मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर काफी लंबे अरसे से होमगार्ड और उनके परिवार के लोग मांगते चले आ रहे हैं.

गौरतलब है मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर CM खट्टर ने मुहर लगा दी है. राज्य में होम गार्डों को अस्पतालों में तैनात किए जाने को लेकर गृहमंत्री के प्रयास सफल हैं.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts