26 अप्रैल को होगी HSC की प्रारंभिक परीक्षा, आठ जिलों में बनेंगे केंद्र

चंडीगढ़ | हरियाणा सिविल सर्विस (HSC) सहित अन्य संबंद्ध पदों के लिए आगामी 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है. साल 2023 के बाद इस परीक्षा का आयोजन इस साल होने जा रहा है. 102 पदों के लिए आयोजित होने वाली यह प्रारंभिक परीक्षा आठ जिलों में होगी. इन सभी आठ जिलों के नामों को अंतिम रूप दिया जाना अभी शेष है.

EXAM CENTER

HSC की प्रारंभिक परीक्षा

संबंधित पदों के लिए लगभग 97 हजार आवेदन किए गए हैं. इस बार परीक्षा के दौरान पहली बार आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से एंट्री दी जाएगी. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून तक यानी तीन दिन तक आयोजित की जाएगी. जैसे ही परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलों के नामों को फाइनल कर दिया जाएगा. इसी के बाद एडमिट कार्ड जारी होंगे.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

आठ जिलों में बनेंगे केंद्र

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आधार प्रमाणीकरण की व्यवस्था होंगी. इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर इंतजाम किए जायेंगे. परीक्षा के लिए इंटरव्यू अगस्त या फिर सितंबर माह में प्रस्तावित है. हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा के मुताबिक परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.