हाईकोर्ट ने HSSC को दिया बड़ा झटका, एससीओ व माइनिंग इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

चंडीगढ़| पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को बड़ा झटका दिया है. हाईकोर्ट ने सीड सर्टिफिकेशन ऑफिसर (SCO) और माइनिंग इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. कोर्ट के आर्डर के मुताबिक, इन पदों को छोड़कर अन्य पदों के लिए आयोग भर्ती जारी रख सकता है. याचिका दायर करते हुए पिंकी और अन्य ने हाईकोर्ट से कहा कि हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी व डी के पदों को सीईटी के जरिये भरने का निर्णय लिया था.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद नहीं दिया एग्जाम

इसके लिए सरकार ने रेजिस्ट्रेशन शुरू किया और परीक्षा आयोजित की. इस दौरान जिन पदों को भरने का फैसला लिया गया था उनमें सीड सर्टिफिकेशन ऑफिसर व माइनिंग इंस्पेक्टर के पद शामिल नहीं थे. याचिकाकर्ता संबंधित विभाग में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कार्यरत थे और इन पदों के विज्ञापन में न होने के चलते उन्होंने पंजीकरण के बाद भी परीक्षा नहीं दी. इसके बाद, आयोग ने सीड सर्टिफिकेशन ऑफिसर के 33 व माइनिंग इंस्पेक्टर 74 पदों का भी विज्ञापन जारी कर दिया और सीईटी के आधार पर इन्हें भरने का निर्णय किया.

यह भी पढ़े -  22 अप्रैल को जींद में लगेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

CET से भरें जायेंगे ग्रुप सी और डी के सभी पद

याचिकाकर्ताओं ने बताया कि आयोग के इस फैसले से याचिकाकर्ता इन पदों के लिए दावा करने से वंचित रह गए हैं. यदि याचिकाकर्ताओं को मालूम होता कि इन पदों के लिए भी विज्ञापन जारी होगा तो वह नवंबर 2022 में आयोजित की गई परीक्षा अवश्य देते. हरियाणा सरकार की तरफ से याचिका का विरोध करते हुए कहा गया कि सरकार ने साफ किया था कि ग्रुप सी व डी के सभी पदों को सीईटी से ही भरा जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.