चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए पीएमटी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पीएमटी 20 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. पीएमटी के लिए जिन उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है आयोग द्वारा उनकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है. अब इन उम्मीदवारों को पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा. पंचकूला में स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का पीएमटी होगा.

हरियाणा पुलिस भर्ती में बड़ा अपडेट
पीएमटी के बाद पीएसटी तथा उसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. पीएमटी के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. पीएमटी को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से भी उम्मीदवारों को जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि कल जारी हुई PMT शॉर्टलिस्ट में जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर हैं और उनके एडमिट कार्ड नहीं जारी हुए ऐसे अभ्यर्थी परेशान न हों.
आई PMT की डेट
फिलहाल केवल PMT के लिए पहले सात दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है. बाकी शेड्यूल जारी होने के बाद आपका एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहे. अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा आयोग के नाम पर गूगल फॉर्म चलाए जा रहे हैं. आयोग द्वारा ऐसा कोई फॉर्म जारी नहीं किया गया है.
अलग से शेड्यूल होगा जारी
ऐसे में सभी अभ्यर्थी सिर्फ आधिकारिक अधिसूचना पर ही ध्यान दें. इसके अलावा, अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा के दौरान जिन भी उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक नहीं हो पाई थी उनके लिए अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा. ऐसे में जिन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक नहीं हुई थी वह ऑफिशल वेबसाइट चेक करते रहें.