हरियाणा पुलिस भर्ती पीएमटी में आधार से होगा उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, आधार को कर लें अनलॉक

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए अभ्यर्थियों का शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) 20 अप्रैल से शुरू हो रहा है. PMT के दौरान आधार से अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि किसी का आधार लॉक है तो उसे अनलॉक करा लें. यदि ऐसा नहीं होगा तो उन्हें बायोमेट्रिक सत्यापन कराने में समस्या आएगी.

POLICE

17 अप्रैल से जारी होंगे एडमिट कार्ड

ऐसा इसलिए क्योंकि पीएमटी के वक्त वह अपने साथ मोबाइल फोन नहीं रख पाएंगे. पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 20 अप्रैल से PMT शुरू होने वाले है. पीएमटी के लिए 17 अप्रैल से अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. इस भर्ती के लिए करीबन दो लाख 70 हजार युवाओं ने आवेदन किया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

चेयरमैन नें दी अहम जानकारी

एचएसएससी चेयरमैन ने बुधवार को अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट एक्स और फेसबुक पर अहम जानकारी शेयर करते हुए कहा कि शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी) आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से किया जाएगा. ऐसे में भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन बातों का ध्यान रखे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.