IPS पीके अग्रवाल बने हरियाणा के नए DGP, हरियाणा सरकार ने की घोषणा

चंडीगढ़ | लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हरियाणा को अपना नया पुलिस महानिदेशक मिल चुका है. यूपीएससी द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों में से एक नाम पर हरियाणा राज्य के नए डीजीपी के तौर पर मुहर लग चुकी है. कुछ ही देर पहले राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर नए डीजीपी के नाम का ऐलान कर दिया गया है.

pk

प्रदेश सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक होंगे. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीके अग्रवाल प्रदेश के पूर्व डीजीपी मनोज यादव की जगह अब हरियाणा के नए डीजीपी के तौर पर अपनी सेवा देंगे. गौरतलब है कि 12 अगस्त को संघ लोक सेवा आयोग की बैठक में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार किया गया था. उनमें से अब पीके अग्रवाल का नाम डीजीपी के लिए फाइनल किया गया है.

जानकारी के लिए बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठता के आधार पर हरियाणा के डीजीपी पद के लिए तीन नामों का पैनल बनाया गया था. इन तीन नामों में प्रशांत कुमार अग्रवाल, आरसी मिश्रा और अकील मोहम्मद शामिल थे. डीजीपी पद के लिए तैयार इन तीन नामों के पैनल को राज्य सरकार को भेजा गया था. जिसके बाद अब राज्य सरकार ने पैनल में शामिल तीन नामों में से एक नाम को प्रदेश के अगले डीजीपी के लिए चुन लिया है. हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी है

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts