हरियाणा में अब सुबह और रात के समय लग रही ठंड, बदलेगा मौसम; जानें आज की ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा का मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. मौसम में बदलाव की वजह से रात के तापमान में बदलाव आ रहा है. अधिकतर जिलों में रात का तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. जिस वजह से रात और सुबह के समय ठंड का काफी एहसास होता है. फिलहाल, आने वाले दिनों में स्थिति इसी प्रकार की रहने वाली है.

Sardi Ka Mausam Weather

तापमान में बदलाव जारी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में उतार- चढ़ाव हो रहा है. रात का तापमान बढ़ने से हिसार का तापमान दो डिग्री बढ़ गया. शनिवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि रविवार को यह बढ़कर 5.3 डिग्री पर पहुंच गया. अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री के आसपास है. दिन में धूप निकलने से गर्मी का भी अहसास हो रहा है।

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई है. 13 जनवरी से मौसम आंशिक रूप से बादल छा जाएगा. मौसम में दोबारा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मगर यह उतार- चढ़ाव ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाला है. कुल मिलाकर आने वाले दिनों में धूप अच्छी निकलेगी, जिससे गर्मी का एहसास होगा सुबह और रात के समय ठंड रहेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.