हरियाणा में 15 अप्रैल से नहीं, इस दिन से शुरू होंगे पीएमटी; HSSC ने जारी किया नोटिस

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस से अन्य पदों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट यानी पीएमटी का आयोजन किया जाना है. आयोग की तरफ से एक नया नोटिस जारी किया गया है. जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अब पीएमटी 20 अप्रैल से शुरू होंगे. इससे पहले आयोग द्वारा जानकारी दी गई थी कि इन पदों के लिए पीएमटी 15 अप्रैल से शुरू होंगे.

Exam Jobs

इन पदों के लिए होगा पीएमटी

आयोग ने नया नोटिस जारी किया है जिसके अनुसार पीएमटी की तारीख बदल चुकी है. 17 अप्रैल को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होगी और उसी दिन एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे. 20 अप्रैल 2026 को सुबह 6:30 बजे से PMT परीक्षा शुरू होंगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

देखें पद

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से डिप्टी रेंजर स्पोर्ट्स कोटा, वार्डर मेल, फीमेल स्पोर्ट्स कोटा, ASP मेल स्पोर्ट्स कोटा, मेल, फीमेल कांस्टेबल जनरल ड्यूटी, मेल, फीमेल कांस्टेबल जनरल ड्यूटी स्पोर्ट्स कोटा, मेल कांस्टेबल गवर्नमेंट रेलवे पुलिस, सब इंस्पेक्टर मेल स्पोर्टस कोटा, फारेस्टर, फॉरेस्ट गॉर्ड के विभिन्न पदों के लिए पीएमटी आयोजित किए जाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.