अभिभावकों को भरनी होगी कोरोना काल की स्कूली फीस, छह किस्तों में कर सकेंगे जमा

चंडीगढ़ । राजस्थान के निजी स्कूलों के फीस के मामले में दिया सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश हरियाणा और पंजाब में भी लागू होगा. विधार्थियों की कक्षाएं लगी हो या नहीं, लेकिन अभिभावकों को पूरी स्कूल फीस का भुगतान करना ही पड़ेगा. हालांकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अभिभावकों को छह किस्तों में फीस जमा कराने की छूट दी है. साथ ही कहा है कि फीस नहीं जमा करवाने पर स्कूल छात्र का नाम नहीं काट सकेंगे और न ही परीक्षा में बैठने से रोक सकते हैं.

Punjab and Haryana High Court

स्कूल सत्र 2019-20 में तय की गई फीस ही 2020-21 में ले सकेंगे. हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर किसी अभिभावक को फीस जमा कराने में कोई दिक्कत है तो वो स्कूल प्रबंधन को जानकारी दें. स्कूलों को आदेश दिया है कि अगर उनके पास ऐसी अर्जी आती है तो सहानुभूति दिखाते हुए निर्णय लें.

यह भी पढ़े -  HSSC के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी की नई तैनाती, CM Office में मिली अहम जिम्मेदारी

एक अक्टूबर को दिया था आदेश

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक अक्टूबर को यह आदेश दिया था कि लाकडाउन के दौरान आनलाईन कक्षाएं लगाने वाले स्कूल ही विधार्थियों से ट्यूशन फीस वसूल कर सकते हैं. चार्टड अकाउंट से वैरिफाई करवाकर सात महीने की बैलेंस शीट भी सौंपने का आदेश दिया था. यह सीट दो सप्ताह में सौंपनी थी, इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट अब रोक लगा चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.