चंडीगढ़ | हरियाणा के रेशनेलाइजेशन कमीशन (युक्तीकरण आयोग) की तरफ से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पुनर्गठन एवं युक्तिकरण से संबंधित रिपोर्ट सौंपी. इस 27वीं रिपोर्ट में हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के ढांचे में बदलाव करते हुए उसके पुनर्गठन की सिफारिश की गई है. कमीशन ने राज्य सरकार को कर्मचारी चयन आयोग में गोपनीय शाखा, भर्ती शाखा, स्क्रूटनी शाखा, परीक्षा शाखा व प्रशिक्षण एवं विधिक शाखा बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए हैं.

HSSC करेगा भर्ती
इससे भर्ती प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी, तेज और कुशल बन पायेगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक अहम संस्था है जो राज्य में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्तियों की प्रोसेस को पूरा करती है. राज्य सरकार के करीबन 85 से 90 प्रतिशत पद ग्रुप सी व ग्रुप डी की भर्तियों के होते हैं, जिन्हें कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से पूरा किया जाता है. आयोग के अध्यक्ष, सचिव व कई अधिकारियों के साथ बैठकें कर उनके सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई है.
अभी तक पेश हो चुकी है 26 रिपोर्ट
आयोग को 400 प्रकार के पदों के लिए भर्ती संबंधी सिफारिशें करनी होती हैं, जिस वजह से इसकी कार्यप्रणाली को ज्यादा प्रभावी बनाने की आवश्यकता देखी गई है. प्रवक्ता द्वारा बताया गया कि रेशनलाइजेशन कमीशन अब तक विभिन्न सरकारी विभागों के युक्तिकरण से संबंधित 26 रिपोर्ट पेश कर चुका है. इनमें लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर), जनस्वास्थ्य, सिंचाई, परिवहन, खान एवं भूविज्ञान, कृषि, उच्च शिक्षा, कोषागार एवं एवं लेखा, खाद्य एवं आपूर्ति इत्यादि विभाग शामिल हैं.