NCR में आएगी नौकरियों की बहार, 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी जापानी कंपनी Daikin

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की प्रोत्साहन नीति की बदौलत आज सूबे में विदेशी कंपनियां बड़े स्तर पर अपने उद्योग स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में जापानी कंपनी डाइकिन एयर कंडीशनर गुरुग्राम के मानेसर में 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है. इस निवेश से प्रदेश के सैकड़ों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ जापानी प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग में इस बात पर सहमति बनी है.

Job Student

देश का पहला ऐसा सेंटर होगा स्थापित

सीएम नायब सैनी ने बताया कि डाइकिन एयर कंडीशनर कंपनी मानेसर में एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास (R@D) केंद्र स्थापित करेगी. यह केंद्र देश का अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा R&D सेंटर होगा. इससे तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की औद्योगिक क्षमता में इजाफा होगा. उन्होंने बताया कि 2025 में उनकी जापान यात्रा के दौरान हुए समझौतों ज्ञापनों (MoU) का असर अब दिखने लगा है.

उन्होंने बताया कि जापानी कंपनियां हरियाणा में निवेश को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. इससे आने वाले दिनों में और ज्यादा निवेश की संभावना दिखाई दे रही है. सीएम ने बताया कि हमारी सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों का नतीजा है कि आज हरियाणा विदेशी कंपनियों के लिए निवेश की पहली पसंद बन चुका है. हमारी सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया हैं जिससे नए उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया बेहद आसान हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देना और कॉस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस को कम करना है.

यह भी पढ़े -  ट्राइसिटी में कैब संकट; Ola, Uber और InDrive ड्राइवरों ने शुरू किया आंदोलन

रोजगार की आएगी बहार

CM ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे. ज्यादा से ज्यादा विदेशी कंपनिया हरियाणा में निवेश को प्राथमिकता देगी जिससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे. वहीं, नए उद्योग स्थापित होने से संबंधित क्षेत्र को विकास की नई रफ्तार मिलेगी और साथ ही प्रदेश में विकास का पहिया और तेज गति से घूमेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.