हरियाणा में लोक निर्माण विभाग की 5 सेवाओं के लिए समय- सीमा निर्धारित, 10 दिन में ठीक होंगे सड़कों के गढ्ढे

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग की पांच सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम में शामिल करते हुए इनकी समय- सीमा निर्धारित कर दी है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब राज्य में सड़कों पर छोटे गढ्ढों की मरम्मत शिकायत मिलने के 10 दिन के भीतर कर दी जाएगी.

Road Sadak

इन सेवाओं की समयसीमा निर्धारित

अनुसूचित सड़क से प्रवेश या निकासी के लिए क्लीयरेंस, प्राकृतिक गैस या पाइप लाइन बिछाने तथा आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए परमिशन 40 दिन के अंदर दी जाएगी. कार्यों तथा सेवाओं के लिए ठेकेदारों की सूचीबद्धता के लिए 45 दिन की समय- सीमा निर्धारित की गई है. इन सेवाओं के लिए संबंधित अधीक्षण अभियंता को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है. जबकि संबंधित मुख्य अभियंता को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और प्रमुख अभियंता को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

पदनामित अधिकारी नामित

इसी तरह गड्ढों को भरने के लिए कनिष्ठ अभियंता को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है. संबंधित उपमंडल अभियंता को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और कार्यकारी अभियंता को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.