कोरोना का नया रूप आया सामने, जांच के बगैर इंग्लैंड से आने वाले को हरियाणा में नहीं मिलेगा प्रवेश, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली | इंग्लैंड में अब तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के नए रूप के कारण अब हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब अलर्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में इंग्लैंड से आने वाले हर व्यक्ति का पहले कोविड टेस्ट होगा और उसकी जांच की जाएगी. बिना जांच किए कोई भी व्यक्ति हरियाणा में प्रवेश नहीं सकता है. इसे मामले को लेकर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों (डी सी) व सिविल सर्जनों को जरूरी आधिकरिक रूप से सूचना देते हुए दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं.

corona virus doctor image

एयरपोर्ट पर ही होंगी अब बाहर से आने वाले सभी लोगों की जांच

वहीं दूसरी ओर, केंद्र सरकार की तरफ़ से भी इस मामले में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को स्पष्ट रूप से दिशा निर्देश जारी की कर दिए गए हैं. जिसके अनुसार अब इंग्लैंड से आने वाले सभी यात्रियों की जांच एयरपोर्ट पर ठहराया जाएगा और फिर वहीं से उनकी जांच की जाएगी. ऐेसे में सभी लोगों को राज्यों में पहुंच कर उन्हे अलग अलग क्वारंटीन केंद्रो में भी रोका जा सकता है.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए भी की अपील

इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों यानी डी सी व सिविल सर्जन को इस विषय में जारी किए गए जरुरी दिशा- निर्देशों का पालन करने की अपील भी की है. जो लोग बीते कुछ दिनों में इंग्लैंड से वापस आए हैं, उनसे भी कोविड 19 की जांच करवाने के लिए विभाग की ओर से अपील की गई है.

कोरोना के कारण दस और मरीजों की हुई मौत, कोरोना का बढ़ता कहर

कोरोना यानी दिनों दिन तेज़ी से बढ़ रही इस महामारी से हरियाणा में दस और मरीजों की मौत हो गई है इन्होंने कोविड से संक्रमित होकर दम तोड़ दिया है और वहीं दूसरी तरफ, हरियाणा में प्रतिदिन हजारों मामले सामने आते हैं.

 एक नज़र आंकड़ों पर भी

प्रदेश में अगर वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो अब कुल 534 कोरोना के नए मरीज मिले हैं. वहीं दूसरी ओर देखे तो कुल 662 मरीज ठीक हो कर अपने अपने घर लौट गए हैं. ऐसे में अब तक कुल 258731 मरीज संक्रमित हो चुके हैं. जब कि 250502 कुल मरीज अब तकरीबन ठीक हो चुके हैं. हरयिाणा में संक्रमण से रिकवरी दर (Recovery rate) 96.82 फीसदी हो गई है. संक्रमण फैलने की रेट 6.06 प्रतिशत है, यह पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है.

जबकि मृत्यु दर अभी भी कुल 1. 10 प्रतिशत है और वहीं कुल 179 मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, फिलहाल उनकी जांच जारी है. हर सावधानी का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कुल 272651 लोगों को अभी भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा हुआ है. 7421 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आने का अभी भी इंतजार किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ 5387 कुल मरीज अभी तक सक्रिय यानी एक्टिव हैं.

 

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts