नई दिल्ली | शिक्षक बनने हेतु पात्रता परीक्षा (CTET) का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि लम्बे समय से कोरोना के कारण स्थगित हो रही सीटेट की परीक्षा की तिथि घोषित हो गयी है.
सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज घोषणा करते हुए बताया है कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन अगले वर्ष 31 जनवरी 2021 को कराया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी अपनी तैयारी जारी रखें.
चूंकि यह परीक्षा साल में दो बार ,दिसम्बर व जुलाई महीने में आयोजित की जाती है पर इस बार हालात सामान्य न होने से यह अब तक लम्बित है. इसको पास करने के बाद उम्मीदवार डीएसएसएसबी, केवीएस, एनवीएस स्कूलों में शिक्षक बनने हेतु पात्र होते हैं.
