BOI ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, सस्ता हुआ होम लोन; यहाँ देखे नई ब्याज दर

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी लोन लेकर अपने खुद का घर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की तरफ से होम लोन पर ब्याज दरों में कमी की गई है. इस खबर को सुनकर लोन लेने वाले भी काफी खुश दिखाई दे रहे है. बैंक की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि होम लोन पर ब्याज दरों में 0.15% की गिरावट की गई है. इसके बाद, ब्याज दरें 8.45% से घटकर 8.3% रह गई है.

bank of india

होम लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर

सीमित अवधि की यह योजना इस महीने के लास्ट तक यानी की 31 मार्च तक लागू रहने वाली है. इसमें ग्राहको से किसी भी प्रकार का प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा. वहीं, बैंक की तरफ से दावा किया जा रहा है कि 8.3% की ब्याज दर उसके प्रतिद्वंदियों के बीच सबसे कम है. बैंक ने कहा कि चाहे एसबीआई बैंक हो या फिर एचडीएफसी बैंक होम लोन पर 8.4 % के हिसाब से ही ब्याज वसूल रहे हैं और यह पेशकश सिर्फ 31 मार्च 2024 तक है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

बैंक ने घटाई ब्याज की दरें

बैंक ने कहा कि छत पर लगने वाले सौर संयंत्र के लिए भी 7% तक ब्याज दर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, इसमें भी किसी प्रकार की कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगने वाली है. बैंक की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि ब्याज दरों में कटौती की वजह से 30 साल के होम लोन पर मासिक किस्त 755 रुपए प्रति महीने आएगी. यदि आप भी इन दिनों घर बनाने के लिए लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से यह आपके लिए शानदार मौका है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.