हरियाणा बोर्ड के नकल रहित परीक्षा के दावे हुए फेल, 15 मिनट बाद आउट हुआ गणित का पेपर

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है. बोर्ड द्वारा नकल रहित सफल परीक्षा आयोजन के बड़े-बड़े दावे किए गए थे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. कल यानि वीरवार को कक्षा 12वीं का पेपर परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद आउट हो गया था तो वहीं, आज 10वीं कक्षा की परीक्षा का पेपर भी कुछ ही मिनटों बाद आउट हो गया.

Paper Leak

15 मिनट बाद पेपर आउट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी है. आज पहले ही दिन गणित विषय का पेपर था लेकिन परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद ही पेपर आउट हो गया. पुनहाना के एलडीएम पब्लिक स्कूल में बनाएं गए परीक्षा केंद्र से यह पेपर आउट हुआ है. इस दौरान कुछ युवक नकल कराने के लिए परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़े नजर आ रहे हैं.

12वीं का पेपर भी हुआ था आउट

इससे पहले कल वीरवार से कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई थी. पहले दिन इंग्लिश विषय का पेपर था लेकिन परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद ही पेपर आउट हो गया था. नूंह और पलवल जिले के परीक्षा केंद्र से पेपर आउट होने का मामला सामने आया था. इसके बाद पलवल के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा रद्द कर दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.