हरियाणा: DEIEd के फर्स्ट व सेकंड ईयर की पुनः परीक्षा के लिए जारी हुई डेटशीट, इस प्रकार करें डाउनलोड

भिवानी | हरियाणा बोर्ड शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DEIEd) के प्रथम व द्वितीय वर्ष की पुनः परीक्षा की डेटशीट को जारी कर दिया गया है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं.

EXAM CENTER

सिंगल शिफ्ट में होगा परीक्षा का आयोजन

डेटशीट के मुताबिक, परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2025 में होगा. हरियाणा डीएलएड फर्स्ट ईयर पुनः परीक्षा 27 फरवरी 2025 से शुरू होगी. इसके बाद, आखिरी परीक्षा 20 मार्च 2025 को आयोजित होगी. परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में होगा, जिसका समय दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा. हरियाणा डीएलएड सेकेंड ईयर पुनः परीक्षा 2025 का आयोजन 28 फरवरी 2025 से शुरू होगा.

मोबाइल और कैलकुलेटर ले जाने की नहीं होगी अनुमति

आखिरी परीक्षा 21 मार्च 2025 को आयोजित होगी. परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित होगी. आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवारों को स्कैन की गई फोटो के साथ एक वैलिड एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा में उपस्थित होने की स्वीकृति दी जाएगी. परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर और मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. उम्मीदवार मानचित्र के काम के लिए अपनी लॉग टेबल और पेंसिल लेकर आ सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

किस प्रकार डाउनलोड करें डेटशीट

  • डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद, आपको न्यूज सेक्शन में जाना होगा.
  • अब आपको डेटशीट लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद, आपको DEIEd फर्स्ट, सेकेंड ईयर की पुनः परीक्षा की डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपकी स्क्रीन पर डेटशीट खुल जाएगी.
  • अब आप डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं तथा इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.