राम रहीम का एक और वीडियो आया सामने, भक्तों को सुनाया जेल का किस्सा, जानिए क्या कहा

हिसार | बुधवार को रोहतक जेल से पैरोल पर बागपत आश्रम पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम का दूसरा वीडियो सामने आया. सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के दौरान उन्होंने अपने अनुयायियों से रू-ब-रू होते हुए सुनारिया जेल से जुड़ा किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार सुनारिया जेल में गए तो वहां के कैदी ने उनसे बड़ी अजीब बात कही, उन्होंने कहा कि ये बाबा नकली है. क्योंकि फिल्मों में तो बाबा कुछ और दिखता था. गुरमीत राम रहीम सिंह ने बताया कि वहां उनकी दाढ़ी पर भी सवाल किए गए. उन्होंने कहा कि ये दाढ़ी नकली है. जिसके बाद उन्होंने बड़ी मुश्किल से कैदियों को यकीन दिलाया की उनकी दाढ़ी नकली नहीं है.

Ram Rahim

संगत से आश्रम ना आने की कि अपील

दरअसल, उन्होंने ये वीडियो खुद सेल्फी स्टिक की मदद से बनाया था, जिसमें तेरावास भी दिखाई दे रहा था. उन्होंने वीडियो में बताया कि प्रशासन ने रोक लगाई है, इसी कारण कोई भी अनुयायी तेरावास में नहीं आ सकता है. राम रहीम सिंह ने वीडियो में खेल का मैदान दिखाते हुए कहा कि – ”यहां हम खेलते हैं. जब हम यहां आए थे तो काफी आम थे, लेकिन अब बंदरों ने परेशान करना शुरू कर दिया है.” इसके बाद उन्होंने फिर संगत से अपील की कि वह बागपत आश्रम में कम से कम आए और सेवादारों का हुक्म माने.

17 जून को भेजा था पहला वीडियो

गौरतलब है कि 17 जून को रोहतक जेल से बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचने के बाद राम रहीम ने पहला वीडियो जारी किया था. जिसके 5 दिन बाद उसने दूसरा वीडियो भेजा है. बता दें कि राम रहीम साध्वी यौन शोषण, रणजीत हत्याकांड और छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है. इससे पहले वह इसी साल फरवरी में 21 दिन की फरलो पर आया था.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.