हरियाणा में एक धोबी की ईमानदारी ने जीता सबका दिल, जैकेट में मिले 22 हजार रूपए लौटाएं वापस

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले (Hisar District) के उकलाना से एक धोबी की ईमानदारी सबका दिल जीत रही है. उनकी इस ईमानदारी की हर कोई खुले दिल से प्रशंसा कर रहा है. लोगों का कहना है कि बेईमानी और ठगी के इस दौर में ऐसे ईमानदार व्यक्तियों की वजह से ही समाज में थोड़ी- बहुत इंसानियत जिंदा बची हुई है.

Hisar Dhobi News

वापस लौटाई 22 हजार रूपए की राशि

उकलाना में एक व्यक्ति ने धुलाई के लिए अपनी जैकेट धोबी के पास भेजी थी. उस जैकेट में 22 हजार रूपए की धनराशि थी. धोबी ने ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए इस धनराशि को वापस उसके मालिक को लौटा दिया, जिसकी शहर में चौतरफा प्रशंसा हो रही है.

मालिक को नहीं था पता

जैकेट के मालिक राजेन्द्र ने बताया कि उसके अपनी जैकेट धुलाई के लिए रिंकू नाम के धोबी को दी थी. उस जैकेट में 22 हजार रूपए थे, जिसका मुझे भी पता नहीं था. जब रिंकू ने जैकेट की धुलाई शुरू की, तो उसे लगा कि जैकेट की जेब में कुछ चीज है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मालिक ने किया धन्यवाद

रिंकू ने जब जैकेट की जेब खंगाली, तो उसमें 22 हजार रूपए की धनराशि थी. उसने तुरंत जैकेट मालिक राजेन्द्र को सूचना दी कि आपकी जेब में मुझे 22 हजार रूपए मिले हैं. उसके बाद, राजेन्द्र वहां पहुंचा तो रिंकू ने वो धनराशि उसे वापस लौटा दी. मालिक राजेन्द्र ने रिंकू की ईमानदारी की तारीफ करते हुए उसे दिल से धन्यवाद दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.