Haryana RajyaSabha Election: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का बजा बिगुल, इस तारीख को होगी वोटिंग

चंडीगढ़, Haryana RajyaSabha Election | राज्यसभा की खाली हुई 6 सीटों पर चुनाव के लिए तारीख घोषित कर दी गई है. इनमें हरियाणा की एक सीट पर भी चुनाव होना है, 6 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Election Vote Chunav

20 दिसंबर को होगी वोटिंग

ECI द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, राज्यसभा की 6 सीटों के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग होगी. इसमें हरियाणा की एक सीट भी शामिल है, जबकि आंध्र प्रदेश की 3 सीट, ओडिशा की एक और पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए भी मतदान होगा.

हरियाणा में इस वजह से चुनाव

हरियाणा में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के इसराना विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित होने पर यह सीट खाली हुई है. जिसपर अब 20 दिसंबर को वोटिंग होगी. विधायक निर्वाचित होने पर उन्होंने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. कृष्ण लाल पंवार एससी कोटे से राज्यसभा भेजे गए थे. ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि SC कोटे से ही किसी नेता को राज्यसभा में भेजा जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के छात्रों को मिलेगा AC बसों में मुफ्त सफर का मजा, ऐसे बनवाएं पास

ECI की अधिसूचना

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, उम्मीदवार 3 दिसंबर से 10 दिसंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. वहीं, 13 दिसंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. इसके बाद, 20 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक राज्यसभा सीट के लिए मतदान होगा. मतदान के बाद उसी दिन शाम को 5 बजे वोटों की गिनती होगी और 20 दिसंबर को ही राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.