हरियाणा में हुई अनोखी शादी, भगत सिंह की फोटो को साक्षी मानकर पूरी हुई विवाह की सभी रस्में

झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले में हुई एक शादी चौतरफा सुर्खियां बटोर रही है. इस शादी में न तो मंत्रों का उच्चारण हुआ और ना ही मेहमानों की भीड़ नजर आई. यहां दूल्हा- दुल्हन तो थे लेकिन मंत्र उच्चारण के लिए पंडित जी नही थे. जिले के गांव गोरिया में हुई ये शादी अपने अनोखेपन की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है.

Jhajjar Goria Wedding

भगत सिंह की फोटो के सामने निभाई रस्में

गोरिया के शहीद भगत सिंह युवा मंच के सदस्य सर्वेश भुक्कर ने केक काटकर अपनी दुल्हन पारस को वरमाला पहनाई. इस दौरान उन्होंने दहेज के रूप में आभूषण, नकद राशि आदि के रूप में कोई सामान नहीं लिया. शादी के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना करने की बजाय शहीद भगतसिंह की फोटो के सामने विवाह की रस्में निभाई गई. शहीद भगत सिंह को साक्षी मानकर विवाह की सभी रस्मों को पूरा किया गया.

खास बात यह रही कि इस शादी में न तो पंडित जी नजर आए और न ही मंत्रों का उच्चारण हुआ. आपसी सहमति से मंत्रोच्चार के साथ शादी करने के बजाय केक काटकर व भगत सिंह की फोटो के सामने पुष्प अर्पित करने के बाद दुल्हे व दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद व शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारों से शादी का पंडाल गूंज उठा.

यह भी पढ़े -  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले झज्जर में सामूहिक योगाभ्यास, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

शादी का कार्ड भी बेहद खास

शहीद भगत सिंह युवा मंच के सदस्य दूल्हे सर्वेश भुक्कर ने बताया कि वे छात्र जीवन से ही भगत सिंह के जीवन से प्रभावित रहे हैं. उन्होंने भगतसिंह को अपना आदर्श माना है. उन्होंने अपने विवाह के कार्ड पर भगवान श्री गणेश की फोटो की बजाय भगतसिंह व दीनबंधु छोटूराम की फोटो छपवाई. शादी कार्ड में कहीं चाक भात व मंगल गीत की सूची न बनवाकर सीधे प्रीति भोज व बारात प्रस्थान का समय दर्शाया गया है. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विवाह की सभी रस्मों में मेहमानों को पौधें वितरित किए गए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.