मई महीने के पहले ही दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें क्या है नया रेट

नई दिल्ली | मई महीने के पहले ही द‍िन तेल कंपन‍ियों ने ग्राहकों को खुशखबरी दी है. 1 मई को LPG गैस स‍िलेंडर की कीमत में कटौती की गई है. सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से दाम में यह कटौती कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर में हुई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 172 रुपये की कटौती की है.

Gas Cylinder

नई दरें 1 मई से लागू

नई दरें 1 मई से लागू कर दी गई हैं. हालांकि, घरेलू LPG स‍िलेंडर की कीमत में क‍िसी प्रकार का बदलाव नहीं क‍िया गया है. कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर द‍िल्‍ली में पहले 2,028 रुपये का म‍िल रहा था, अब यह 1,856.50 रुपये का म‍िलेगा. इसी तरह कोलकाता में 2,132 रुपये का म‍िलने वाला स‍िलेंडर अब 1,960.50 रुपये का म‍िलेगा.

यह भी पढ़े -  SVC Delhi Jobs: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जूनियर सहायक पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

पिछले महीने की एक तारीख को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 92 रूपए की कटौती की गई थी. हालांकि, उससे पहले 1 मार्च को एक ही झटके में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 350 रूपए बढ़ाई गई थी. ऐसे में कुछ हद तक कीमत में गिरावट होने से ग्राहकों को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.