माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, खोले गए पुरानी गुफा के कपाट

नई दिल्ली | माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि रविवार को विधिवत पूजा- पाठ के साथ ही भवन पर पुरानी गुफा के कपाट खोल दिए गए हैं. हालांकि, रविवार को श्रद्धालुओं को बहुत कम समय के लिए पुरानी गुफा के दर्शनों की अनुमति दी गई, जिसका श्रद्धालु सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं.

Vaishno Devi Mandir

रविवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में विधिवत्त पूजा- अर्चना के दौरान सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग सहित आला अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद थे, जिनके द्वारा विधिवत पूजा के साथ पुरानी गुफा के कपाट खोल दिए गए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

हालांकि, मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को पुरानी गुफा से दर्शनों का मौका उस समय ही मिलेगा जब यात्रा का आंकड़ा 10 हजार से कम होगा. श्राइन बोर्ड के इस कदम पर माता वैष्णोदेवी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने खुशी जताई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.