किसान 13 फरवरी को करेंगे दिल्ली कूच, इन मांगों को लेकर है रोष; पढ़े ताज़ा जानकारी

नई दिल्ली | केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे. इसी कड़ी में सोमवार को हरियाणा के विकास जिलों में किसान संगठन की बैठक हुई. बैठक में किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर दिल्ली आंदोलन में जाने का निर्णय लिया. किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही है, इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया है.

Kisan Aandolan go sonipat

इन मांगों को लेकर मार्च करेंगे किसान

  • केंद्र सरकार द्वारा उपभोक्ताओं से किए गए वादे के मुताबिक नए शोध बिजली बिल उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना न लिए जाएं.
  • स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार, किसानों को सभी फसलों के दाम एमएसपी खरीद गारंटी कानून के अनुसार दिए जाएं.
  • किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए संपूर्ण ऋण राहत.
  • लखीमपुर खीरी में घायल सभी किसानों को वादे के मुताबिक 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए.
  • किसान आंदोलन से जुड़े देशभर के सभी मुकदमें रद्द किए जाएं.
  • किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को नौकरी दी जाए.
  • लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को न्याय दिया जाए और आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर सभी दोषियों को सजा दी जाए.
यह भी पढ़े -  अब सफर होगा और भी आसान, दिल्ली में बनेगा नया अंडरग्राउंड मेट्रो रूट; चलेंगी ड्राइवरलेस ट्रेनें
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.