अध्यापक बनने का सपना होगा पूरा, अगले चार महीनों में 5 हजार नौकरियां देगा नवोदय विद्यालय संगठन

नई दिल्ली | मोदी सरकार के डेढ़ साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय और उनसे जुड़े संगठनों ने अपने स्तर पर मुहिम छेड़ दी है. इसी कड़ी में शिक्षा मंत्रालय से जुड़े नवोदय विद्यालय संगठन (एनवीएस) ने भी अगले चार महीने में करीब 5 हजार नौकरियों देने की घोषणा कर दी है. ये पद शिक्षण और गैर- शिक्षण दोनों ही श्रेणी में होंगे.

JNV Jawahar Navodaya Vidyalaya

वर्तमान में एनवीएस देशभर में लगभग 700 आवासीय नवोदय विद्यालयों का संचालन करता है. शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन पदों में कुछ तो पदोन्नति के बाद से लंबे समय से रिक्त पड़े थे, जबकि कुछ नए पद सृजित किए गए हैं. इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और फरवरी 2023 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा.

संगठन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इन खाली पदों को भरने से विद्यालयों में शिक्षा का स्तर उपर उठेगा और साथ ही छात्र- शिक्षक अनुपात की पूर्ति भी होगी. वैसे भी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की सिफारिश के बाद शिक्षकों के खाली पदों को भरने का दबाव है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

एनईपी के प्रभावी अमल के लिए शिक्षकों के खाली पदों या फिर उस अनुपात को पूरा करना बेहद जरूरी हो गया है. ऐसे में यदि स्कूलों में शिक्षक ही नहीं होंगे या फिर उनकी संख्या कम होगी तो नई शिक्षा नीति को बेहतर तरीके से जमीन पर उतारने में मुश्किलें खड़ी होगी. खास बात यह है कि एनईपी से जुड़ी सिफारिशों पर अमल की शुरुआत नवोदय और केन्द्रीय विद्यालयों से हो रही है और ये विद्यालय सभी राज्यों में मौजूद हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.