NHAI ने वाहन चालकों को दी बड़ी राहत, अब इस तारीख तक करवा सकेंगे FasTag KYC

नई दिल्ली | नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है. अब “एक वाहन, एक फास्टैग” की पहल के तहत KYC करवाने की प्रकिया की डेडलाइन को 31 मार्च 2024 कर दिया गया है. इससे पहले, इस पहल की आखिरी तारीख 29 फरवरी थी लेकिन पेटीएम संकट को देखते हुए सरकार ने One Vehicle, One FASTag की डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है.

FasTag

क्या है One Vehicle, One FASTag?

एक वाहन, एक फास्टैग की योजना को केंद्र सरकार ने सभी वाहन चालकों के लिए लागू किया है. इसका उद्देश्य कई वाहनों पर एक ही फास्टैग के प्रयोग होने की प्रक्रिया को रोकना. साथ ही, एक ही वाहन पर कई फास्टैग का प्रयोग न हो रहेगा.

NHAI ने उम्मीद जताई है कि इस नियम से इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही, टोल प्लाजा पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी. इस संबंध में Fastag KYC करवाना 29 फरवरी तक अनिवार्य किया गया था लेकिन पेटीएम यूजर्स को भुगतान में हो रही परेशानी के चलते इस पहल की समय- सीमा को सरकार ने एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़े -  जींद- रोहतक से दिल्ली आवाजाही करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, रद्द ट्रेनों की सूची आई सामने

NHAI ने वाहन चालकों की तकलीफ को समझते हुए फास्टैग केवाईसी प्रकिया पूरी करने की समय- सीमा को 29 मार्च तक बढ़ा दिया है. इस नियम की मदद से एक फास्टैग को एक ही वाहन के लिए लॉक किया जा सकेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.