दिल्ली में वाहनों की प्रदुषण जांच कराना हुआ महंगा, जानें अब क्या होगी नई फीस

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वाहन मालिकों पर महंगाई की मार पड़ी है. लोगों को अब अपने वाहनों की प्रदुषण जांच कराने के लिए पहले की बजाय ज्यादा फीस का भुगतान करना होगा. इस संबंध में दिल्ली सरकार ने बढ़ी हुई दरों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पेट्रोल- डीजल की आसमान छूती दरों से जूझ रहे वाहन मालिकों को अब प्रदुषण जांच के लिए अपनी जेब को और ढीली करना होगा.

BIKE POLLUTION

नोटिफिकेशन जारी

दिल्ली में अब टू- व्हीलर वाहनों की प्रदुषण जांच के लिए 80 रूपए जबकि फोर- व्हीलर डीजल वाहनों के लिए 140 रूपए का भुगतान करना होगा. वहीं, फोर- व्हीलर पेट्रोल और CNG वाहनों की प्रदुषण जांच के लिए 110 रूपए शुल्क देना होगा. अब टू- व्हीलर वाहनों को प्रदुषण जांच के लिए 15 रूपए, फोर- व्हीलर पेट्रोल वाहनों को 35 रूपए और डीजल वाहनों को 47 रूपए ज्यादा फीस देनी होगी.

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल के बाद रेट बढ़ाने की सहमति पर अब दिल्ली सरकार ने नई दरें तय कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके बाद, दिल्ली में सभी प्रदुषण जांच केंद्रों के संचालकों ने नई दरें लागू कर दी है. डीलर्स एसोसिएशन ने वाहन प्रदुषण जांच केंद्रों के संचालन में बढ़ रही लागत की वजह से शुल्क में बढ़ोतरी का फैसला लिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.