एयर इंडिया के टेकओवर के बाद Tata ने किया पहला बदलाव, आज से पैसेंजरों को मिलेगी ये सर्विस

नई दिल्ली । एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया (Air India) की कमान पूरी तरह से टाटा समूह को सौंपने की तैयारी तेजी से चल रही है. बुधवार को समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से अधिकारियों ने बताया था कि केंद्र सरकार एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया को बृहस्पतिवार को टाटा समूह को सौंप सकती है. करीब 69 साल पहले समूह से एयरलाइंस कंपनी लेने के बाद उसे अब फिर टाटा समूह को सौंपा जा रहा है.

FLIGHT AIR INDIA

इस बीच टाटा ग्रुप (Tata Group) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया में अपने पहले कदम का आगाज कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि टाटा ग्रुप गुरुवार को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में “उन्नत भोजन सेवा” शुरू करके एयर इंडिया में अपने कदम की शुरुआत करेगी. हालांकि अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार से एयर इंडिया की फ्लाइटें टाटा ग्रुप के बैनर तले उड़ान नहीं भरेगी.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार से चार उड़ानों- AI864 (मुंबई-दिल्ली), AI687 (मुंबई-दिल्ली), AI945 (मुंबई-अबू धाबी) और AI639 (मुंबई-बेंगलुरु) में “उन्नत भोजन सेवा” दी जाएगी. हालांकि, अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया गुरुवार के बाद संपन्न हो पाएगी. अधिकारियों ने कहा कि किस दिन से एयर इंडिया की सभी उड़ानें टाटा सूमह के बैनर तले या फिर उसके तत्वाधान में उड़ान भरेंगी, इसकी जानकारी कर्मचारियों को बाद में दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

गौरतलब है कि सरकार ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद आठ अक्टूबर को 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया को Talace प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया था. यह टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की अनुषंगी इकाई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.