दिल्ली के इन इलाकों में आज और कल जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, जल बोर्ड ने लोगों से की यह अपील

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि कुछ जरूरी कार्यों के चलते कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. ऐसे में लोगों को पानी का सदुपयोग करने की सलाह दी गई है. हालांकि, जल बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी.

WATER 2

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि नई पाइपलाइन में इंटर कनेक्शन के चलते वीरवार की शाम और शुक्रवार की सुबह तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. इसको देखते हुए विभाग द्वारा लोगों को पानी का सदुपयोग करने की सलाह दी गई है. विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे व्यर्थ में पानी न बहाएं वरना पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़े -  Air HQ Delhi Jobs: दिल्ली में जूनियर व सीनियर सहायकों के पदों पर निकली भर्ती, स्नातक पास करें अप्लाई

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

DJB के मुताबिक, आरके पुरम सेक्टर 1, 5, 6, 7, 8, 9, 12, भीकाजी कामा पैलेस, सफदरजंग अस्पताल, एम्स अस्पताल, नानक पुरा दक्षिण मोती बाग, सत्य निकेतन, मोची गोवा, दिल्ली विश्वविद्यालय का साउथ कैंपस, पालिका भवन के पास एनडीएमसी व अन्य आस-पास के इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.