पराली प्रबंधन के लिए अब सरकार देंगी प्रति एकड़ एक हजार रुपए, जानें कैसे करें आवेदन

पंचकूला । प्रदेश के किसानों को हरियाणा सरकार ने खुशखबरी दीं है. हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. प्रदेश में पराली (धान के फसल अवशेष) के प्रबंधन के लिए राज्य सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए सरकार किसानों को आर्थिक मदद मुहैया करवाएगी. इस साल स्ट्रा बेलर द्वारा पराली की गांठ या बेल बनवाकर इसे औधोगिक इकाईयों में देने वाले किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी.

Webp.net compress image 11
किसानों और उधोगों को पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए विभाग के पोर्टल https://agriharyana.gov.in पर पंजीकरण करना होगा. अधिक जानकारी के लिए किसान साथी अपने निकटतम कृषि अधिकारी या टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर कॉल कर सकते हैं. इस पोर्टल के जरिए किसान और उधोग पराली का लेन-देन कर सकेंगे. यह पोर्टल किसानों और उधोगों को पराली की मांग और आपूर्ति के लिए मध्यस्थता करने का काम करेगा. प्रदेश सरकार ने इसके लिए 230 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

अनुदान पर मिलेंगी स्ट्रा बेलर

राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने बताया कि पराली की गांठें बनाने वाली स्ट्रा बेलर किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने सभी औधोगिक इकाईयों को भी पराली के लिए पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवाने की गुजारिश की है, ताकि समय पर उनकी पराली की मांग पूरी हो सके. उन्होंने कहा कि इस तरह पराली जलाने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा और पर्यावरण को भी प्रदुषित होने से बचाया जा सकेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.