हरियाणा कांग्रेस में CM चेहरे को लेकर मची होड़, सुरजेवाला ने इस तरह ठोकी दावेदारी 

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभी डेढ़ साल दूर हैं लेकिन कांग्रेस (Haryana Congress) में सीएम बनने की रेस अभी से ही शुरू हो चुकी है. कर्नाटक की प्रचंड जीत के बाद उसके प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने अपने गृह राज्य हरियाणा में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश कर दी है. बुधवार को रणदीप सुरजेवाला ने अपने विधानसभा क्षेत्र कैथल में शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें सीएम बनाने के लिए गाने बजाए. गाने के बोल थे, “सीएम रणदीप हो इस बार”.

Randeep Surjewala

हरियाणा में लंबे समय तक पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस का चेहरा माना जाता रहा है लेकिन सुरजेवाला के पार्टी में आने के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में चेहरे के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

गरीबों को प्लॉट देने का वादा कर रही कांग्रेस

कांग्रेस हिमाचल और कर्नाटक की तर्ज पर हरियाणा में 500 रुपये में रसोई गैस, पुरानी पेंशन योजना, महिलाओं और बेरोजगारों को भत्ता देने जैसे आकर्षक वादे करने में लगी है. इसके अलावा, कांग्रेस हरियाणा में भी गरीबों को प्लॉट देने का वादा कर रही है.

हरियाणा में कांग्रेस के पास कितनी सीटें हैं?

90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के 30 विधायक हैं. बीजेपी के 41 और जेजेपी के 10 विधायक हैं. 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन पिछले साल हुए आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई.

कर्नाटक में कांग्रेस को सुरजेवाला ने दिलाई थी जीत?

2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी और जजपा ने मिलकर सरकार बनाई थी. इसमें मनोहर लाल खट्टर को सीएम बनाया गया, जबकि दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी दी गई. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत में रणदीप सुरजेवाला की अहम भूमिका मानी जाती है. यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटें जीती थीं जबकि बीजेपी 66 और जेडीएस 19 सीटों पर सिमट गई थी.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts