MDU: इंटरमीडिएट सेमेस्टर को बिना पेपर पास करने के लिए मुहीम शुरु, होगा बड़ा आंदोलन

रोहतक | स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी एस एफ आइ ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं को जलद से जल्द प्रमोट करने के लिए अपील की है और साथ ही साथ अपना पक्ष रखते हुए परिणाम घोषित करने के लिए कुलपति के ओ एस डी को ज्ञापन भी सौंपा है.

MDU

ऐसे में जिला प्रधान अर्जुन व सचिव प्रवीन ने अपना ब्यान देते हुए कहा है कि एम डी यू प्रशासन हर हालात में विद्यार्थियों के साथ वादाखिलाफी कर रहा है. विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल व असाइनमेंट आदि सब कुछ भी ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाया गया है. अब एकाएक परीक्षा लेने की बात सांझा की जा रही है. यह सब बाते बिल्कुल भी उचित नहीं है.

ऐसे में ,जल्द ही विद्यार्थियों को प्रमोट कर उनकी परीक्षाओं के परिणाम जारी किया जाना चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो एस एफ आइ बहुत जल्द एक बड़ा आंदोलन कर सकती है. जल्द ही सभी विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता तो विद्यार्थियों के भयिष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts