सरकार से गेहूं खरीद पर 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस की मांग कर रहा है संयुक्त किसान मोर्चा, बताई यह वजह

सोनीपत । हरियाणा में इस बार गेहूं का उत्पादन अच्छा नहीं रहा है और इसके पीछे किसान कई तर्क बता रहे हैं. सबसे पहले बेमौसमी बारिश और उसके बाद समय से पहले भीषण गर्मी का दौर शुरू होने से गेहूं की पैदावार पर बुरा प्रभाव पड़ा है. अब इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार से 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग की हुई.

FotoJet 97 compressed

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसानों को प्रति एकड़ 50 से 60 क्विंटल गेहूं का उत्पादन होता था लेकिन इस बार केवल 35 से 45 प्रति क्विंटल गेहूं का उत्पादन हुआ है. जिसके चलते किसानों को प्रति एकड़ 8 से 10 क्विंटल गेहूं का नुक़सान पहुंचा है.

किसानों ने बताया कि पहले बेमौसमी बारिश ने गेहूं की फसल को खराब कर दिया और उसके बाद समय से पहले अधिक गर्मी पड़ने के चलते गेहूं की फसल को पकने के लिए समय नहीं मिला. भीषण गर्मी होने के चलते गेहूं का दाना सिकुड़ गया, जिसके चलते उत्पादन पर असर पड़ा है. किसानों का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के चलते भी उन्हें अच्छा खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है.

हरियाणा के सोनीपत जिले की अनाज मंडी के आढ़तियों ने बताया कि अबकी बार पिछले साल से 45 से 50 प्रतिशत गेहूं की आवाक मंडी में कम हुई है. उन्होंने बताया कि सोनीपत की मंडी में गेहूं की आवक इसलिए भी कम हुई है क्योंकि दिल्ली की नरेला मंडी में किसानों को गेहूं का भाव एमएसपी से कही अधिक मिल रहा है और किसान अपना गेहूं लेकर वही जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.