हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम, मानसून दिखाएगा जलवा; पढ़ें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मदनलाल खीचड द्वारा कल यानी 24 जुलाई को मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया. उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रही है जिस कारण अरब सागर से मानसूनी हवाएं आ रही है. इससे आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है.

weather barish 1

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आने वाले 2 दिनों में पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी, जिस कारण प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है. 25 और 26 जुलाई को प्रदेश में कहीं- कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी.

वहीं, 27 से 30 जुलाई के मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान कुछ एक स्थान पर तेज बारिश होगी और बीच- बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. इसके बाद, दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts