Haryana Weather Update: हरियाणा में मॉनसून रहेगा मेहरबान, 10 सितम्बर तक झमाझम होंगी बारिश

चंडीगढ़ । सितंबर महीने की शुरुआत से ही प्रदेश में मानसून मेहरबान है और ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानियों ने इस महीने बंगाल की खाड़ी में 3-4 मानसूनी सिस्टम बनने की उम्मीद जताई हैं जिससे ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश होने की संभावना है. सितंबर मानसूनी सीजन का आखिरी महीना माना जाता है और इसकी शुरुआत से ही अच्छी बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मानसून की विदाई भी झमाझम बारिश के साथ होंगी. मौसम वैज्ञानिकों ने आज देर शाम भी हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की उम्मीद जताई हैं जबकि कैथल, यमुनानगर सहित कई जिलों में सुबह बरसात हुई है.

barish
बता दें कि 10 सितम्बर के बाद किसी भी समय उस क्षेत्र से मानसून वापसी के संकेत देने लगता है . इस अवधि के बाद यदि कही छिट-पुट बरसात हो जाएं तो उसे बोनस माना जाता है. सितंबर महीने के तीन दिन में 11.6 एमएम बरसात होनी थी लेकिन 46.7 एमएम बरसात दर्ज की गई है. यानि सामान्य से 302% अधिक बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 सितम्बर तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है.

किसानों को होगा फायदा

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बारिश होने से फसलों में होने वाली बीमारियों की संभावना कम रहेगी. साथ ही उन्होंने बताया कि इस समय कपास की फसल में सफेद मक्खी का प्रकोप भी बढ़ सकता है . धान में पता लपेट व ब्लास्ट बीमारी की संभावना बनी रहती है लेकिन फिर भी बारिश से फसलों को बहुत फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

अगस्त महीने में कम बारिश

अगस्त महीने में जहां प्रदेश में मानसून की बेरुखी देखने को मिली थी वहीं सितंबर के चार दिन तो मानों बारिश के ही रहें. मौसम विभाग ने आगे एक सप्ताह तक ऐसे ही मौसम की संभावना जताई है. फिलहाल तो प्रदेश में रोजाना बारिश के आसार नजर आ रहे हैं . हालांकि बादलों की लुका-छिपी के बीच सूर्य देवता भी नजर आ रहे हैं. सुबह बारिश होने के बाद धूप निकलने से उमस भरा वातावरण बना हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.