हरियाणा में लौटने वाली है गर्मी, 11 अगस्त से राज्य में नहीं होगी मानसून की बारिश

हिसार | करीब एक महीने पहले हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी थी. इसके बाद से प्रदेश के भीतर जबरदस्त बारिश भी हुई लेकिन अब मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट की मानें तो अब प्रदेश से मॉनसून धीरे-धीरे लौटने लगा है.

Garmi 4

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 11 अगस्त से मानसून टर्फ रेखा का पाश्चिमी छोर हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना है. इस परिस्थिति को देखते हुए प्रदेश में मानसूनी हवा कमजोर हो जाने की संभावना बन रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.

हालांकि, मौसम विभाग द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि हरियाणा में 10 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील और मॉनसून सक्रिय रहेगा. ऐसे में हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. प्रदेश में अभी भी मानसून की सक्रियता के कारण बारिश भी कहीं-कहीं हो रही है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में मानसून सक्रिय बने रहने से 10 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान बीच-बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश संभावित है. कुछ ही देर पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भी और अनुमान जारी करते हुए हरियाणा के सोनीपत और झज्जर जिले में बारिश की संभावना जताई है.

यह भी पढ़े -  घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, हरियाणा में अगले कुछ घंटों में होगी गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश!

जानकारी के लिए बता दें कि मानसूनी हवाएं जहां से नमी लेकर गुजरती हैं, उस रास्ते को मॉनसून की टर्फ रेखा कहते हैं. इनके गुजरने पर वहां बारिश की संभावना बन जाती है. जैसे मौजूदा समय में टर्फ रेखा हिमालय की तरफ बढ़ेगी वैसे-वैसे पहाड़ों में बारिश करेगा. यह विशेषकर पहाड़ों और उत्तर हरियाणा में भी बारिश कर सकता है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts