HBSE 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी

भिवानी । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा सेकंडरी व सीनियर सेकेंडरी कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय से संबंधित परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. बोर्ड द्वारा 12 जनवरी 2021 दोपहर बाद एडमिट कार्ड बोर्ड कीआधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर डाल दिए गए हैं. बता दें कि इन परीक्षाओं का आयोजन 19 जनवरी को किया जाएगा.

Haryana Board

बोर्ड सचिव द्वारा दी गई जानकारी

बोर्ड अध्यक्ष व सचिव द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई. सेकंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षा से संबंधित सभी विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में प्रवेश करने के लिए रंगीन एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 250 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, स्मार्ट क्लास से आधुनिक लैब तक मिलेंगी ये सुविधाएं

साथ में परीक्षार्थियों को मूल  आधार कार्ड लेकर जाना होगा. परीक्षा के दौरान कोविड के नियमों का पालन किया जाएगा. सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.