पंचकुला । सरकार द्वारा पीजीटी संस्कृत की भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया गया था. अब सरकार ने उस विज्ञापन को वापस ले लिया है. इसकी जानकारी सरकार के एक अधिकारी ने हाईकोर्ट में दी.
सरकार ने वापस लिया भर्ती विज्ञापन
इस जवाब पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को आदेश दिया कि वो मामले की अगली सुनवाई से पहले, इस बाबत हाई कोर्ट में हलफनामा दायर करें. बता दें कि 2015 से चल रही पीजीटी संस्कृत 626 पदों की भर्ती प्रक्रिया का मामला फिलहाल कोर्ट में विचारहीन है. इसी बीच 626 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने नए तरीके से आवेदन मांगे थे. अब सरकार ने भर्ती विज्ञापन को वापस ले लिया है.
