जल्द पिता और पुत्र होंगे आमने- सामने, इन 3 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, वह हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. दूसरी तरफ कर्म फलदाता और न्याय फलदाता के नाम से जाने जाने वाले शनि देव भी ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं. इसका प्रभाव लंबे समय तक मानव जीवन पर दिखाई देता है. दोनों ही ग्रहों में शत्रुता का भाव है, इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है.

Jyotishi

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में 14 अप्रैल को प्रवेश कर जाएंगे. 16 तारीख को दोनों ग्रह एक दूसरे से 30 डिग्री पर स्थित होंगे. ऐसे में द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है. इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: द्विद्वादश योग के बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, अब आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. धन लाभ के भी योग दिखाई दे रहे हैं. आप स्वयं को पहले से ज्यादा आत्मविश्वास भरा महसूस करने वाले हैं, ऐसे में आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है, शनि के मीन राशि में जाने की वजह से इस राशि के जातकों को कंटक शनि की पनौती से निजात मिल जाएगी. दूसरी ओर सूर्य धन भाव के स्वामी होकर कर्म भाव में प्रवेश करने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है. नौकरी और व्यवसाय के हिसाब से भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, प्रमोशन के योग बन रहे हैं. आपको पिता का सहयोग मिलेगा, लंबे समय से रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

कुंभ राशि: सूर्य और शनि का योग बनाना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपके जीवन में खुशियां एंट्री करेंगी, आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. करियर में कई क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, जिससे आपके जीवन में धीरे-धीरे खुशियों का आरंभ हो जाएगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.