भिवानी, BSEH Haryana D.El.Ed Result | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डीएलएड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन परीक्षा स्पेशल, मर्सी चांस, रिअपीयर फ्रेश एग्जाम जुलाई 2024 का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsc.org.in पर विजिट कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को अपना एडमिशन ईयर सेलेक्ट करना होगा और दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. आप नीचे दी गई प्रोसेस को अपना कर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले अभ्यर्थी को हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
- उसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- यहां D.El.Ed एग्जाम टाइप चुनकर रोल नंबर को दर्ज करें.
- अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई दे जाएगा.
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट अपने पास रख ले.
इन बातों का रखें ध्यान
रिजल्ट को डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी को उसमें दी गई सभी जरूरी डिटेल्स जैसे मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्रवेश का वर्ष आदि को अच्छे से चेक कर लेना चाहिए. यदि किसी प्रकार की कोई गलती मिलती है तो अभ्यर्थी को तुरंत हरियाणा बोर्ड से संपर्क कर लेना चाहिए. इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट किया जा सकता है.
क्या है डीएलएड
यदि आपको नहीं पता तो बता दें कि डीएलएड दो साल का टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम होता है. यह प्राइमरी स्कूलों में टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है. इस कोर्स को करने के बाद अभ्यर्थी पहले से पांचवी तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए योग्य हो जाते हैं. इस कोर्स में प्रवेश मेरिट या एंट्रन्स टेस्ट के आधार पर किया जाता है. कोर्स के दौरान अभ्यर्थी को विभिन्न विषय जैसे बाल विकास, शिक्षण विधियां, शैक्षिक मनोविज्ञान, और शैक्षिक प्रबंधन आदि का अध्ययन करना होता है.
