हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं कक्षा के बच्चों को मिलेंगे ग्रेस मार्क्स

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है. शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की गणित की परीक्षा में ग्रेस मार्क्स देने का फैसला किया है. इस निर्णय से 10वीं कक्षा के बच्चों को राहत मिलेगी. परीक्षा के बाद अभिभावकों व शिक्षकों ने शिकायत की थी की परीक्षा में 3 से 4 सवाल सिलेबस से बाहर से आए थे.

BSEH Haryana Board

परीक्षा में आए सिलेबस से बाहर के सवाल

इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HSEB) ने ग्रेस मार्क्स देने का निर्णय लिया है. हाल ही में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से  10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं करवाई गई थी. 28 फरवरी को 10वीं का मैथ का एग्जाम था. इसमें कुछ सवाल सिलेबस से बाहर आए हुए थे. इस पर अभिभावकों व शिक्षकों ने बोर्ड को शिकायत भेजी थी.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

गणित के पेपर में मिलेंगे ग्रेस मार्क्स

बोर्ड ने इस विषय पर विशेषज्ञों से डिस्कशन किया. इसके बाद, यह फैसला लिया कि इस बार मैथ के पेपर में ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्रों को कम से कम 10 प्रतिशत ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं. हालांकि, इसके बारे में तो पूरी जानकारी बोर्ड की तरफ से ही मिल पाएगी कि बच्चों को कितने प्रतिशत ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.