HBSE 12वीं के परीक्षा परिणाम से नहीं हैं संतुष्ट, ऑनलाइन मोड में देख पाएंगे आंसर शीट; ऐसे होगा अप्लाई

चंडीगढ़ | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से हाल ही में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है. रिजल्ट देखने के बाद बहुत सारे विद्यार्थी इससे संतुष्ट नहीं है. ऐसे में जिन विद्यार्थियों को अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम से संतोष नहीं है, वे अब अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकते हैं.

BSEH Haryana Board

ऑनलाइन मोड में देख पाएंगे आंसर शीट

स्टूडेंट को आंसर शीट की फोटो कॉपी ऑनलाइन माध्यम से दी जाएगी. बोर्ड ने “सरल हरियाणा पोर्टल” पर यह सुविधा उपलब्ध करवा दी है. ऐसे में विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी आंसर शीट ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं. स्टूडेंटस इसके लिए रिजल्ट जारी होने की तारीख से 60 दिनों के अंदर ही आवेदन कर पाएंगे.

RTI के जरिए नहीं कर सकते आवेदन

यदि फोटोकॉपी में कोई खामी नज़र आती है, तो छात्र 15 दिनों के अंदर बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के सुधार के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन के लिए विद्यार्थी या तो अंत्योदय सरल केंद्र जा सकते हैं या फिर सरल पोर्टल पर नई आईडी बनाकर घर बैठे खुद ही आवेदन कर सकते हैं. आपको जानकारी दें दें कि आवेदन आरटीआई के जरिये नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

इस प्रकार रहेगा शुल्क

एक ही फॉर्म से कई विषयों की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया जा सकता है. अगर शुल्क की बात करें तो 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका व 30 रुपये सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) शुल्क होने वाला है. ऐसे में जो भी विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम से खुश नहीं है वह अपनी आंसर शीट ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.