हरियाणा के स्कूलों में अब गीता के श्लोक से होगी दिन की शुरुआत, हरियाणा बोर्ड ने की नई शुरुआत

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने प्रदेश के सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन प्रातःकालीन सभा की शुरुआत श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक से करें. इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों में आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है. इसकी औपचारिक शुरुआत भिवानी स्थित बोर्ड परिसर के सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल से की गई है.

FotoJet 24

बोर्ड अध्यक्ष ने की पहल की शुरुआत

इस पहल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने किया. उन्होंने छात्रों और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि अब राज्य के सभी स्कूलों की प्रार्थना सभा में श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक पढ़े जाएंगे. उनका कहना था कि इससे नई पीढ़ी को गीता में समाए आध्यात्मिक और जीवन मूल्यों की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सुसंस्कृत पीढ़ी तैयार करना हमारा लक्ष्य है जो आदर्शों को अपनाकर भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार कर सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

हर रोज नियमित रूप से होगा पाठ

बोर्ड अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश का भविष्य आने वाली पीढ़ी के हाथ में है, इसलिए उन्हें श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान को समझना जरूरी है. इसी के तहत अब हर स्कूल में प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान गीता के श्लोकों का पाठ नियमित रूप से करवाया जाएगा. बता दें कि इसी तरह उत्तराखंड सरकार ने भी हाल ही में अपने स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान गीता पाठ को अनिवार्य करने का निर्णय लिया था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts