भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से गत 30 और 31 जुलाई को HTET का आयोजन करवाया गया. परीक्षा का आयोजन पूरा होने के बाद बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा. यानी कि जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं उन्हें जल्द ही खुशखबरी मिलेगी.
इंग्लिश विषय के आए सबसे ज्यादा ऑब्जेक्शन
परिणाम को लेकर आंसर शीट की स्कैनिंग का काम पूरा हो चुका है. बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि अध्यापक पात्रता परीक्षा में परीक्षार्थियों से आब्जेक्शन दर्ज करवाने के बाद एक्सपर्ट का रिव्यू लिया जा चुका है. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा ऑब्जेक्शन इंग्लिश विषय के आए है. जो ऑब्जेक्शन तकनीकी व तार्किक तौर पर सही है, उन्हें अंकों में बदल दिया जाएगा.
सीईटी से अलग है HTET का पैटर्न
बोर्ड चेयरमैन का कहना है कि सीईटी का परीक्षा पैटर्न अध्यापक पात्रता परीक्षा के पैटर्न से भिन्न था, क्योंकि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में तीन लेवल में परीक्षाएं हुई है. जो 3 कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अध्यापकों की योग्यता जांचने का काम परीक्षा के जरिये किया गया है.
