भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से सीनियर सेकंडरी की विशेष अंक सुधार परीक्षाएं जनवरी में आयोजित करवाई जाएगी. बता दें कि ये परीक्षा 6 जनवरी से आयोजित कराई जाएंगी. परीक्षा की डेट शीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपलोड कर दी गयी है. विद्यार्थी यहां से डेट शीट को चेक कर सकते हैं.
6 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सीनियर सेकंडरी सुधार परीक्षा का आयोजन 6 से 14 जनवरी तक होगा. परीक्षाओं का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा. परीक्षा के लिए करीबन 2,580 परीक्षार्थियों ने अप्लाई किया है. यह परीक्षाएं पूरे प्रदेश में 6 परीक्षा केंद्रों पर करवाई जाएंगी. इसमें 2 परीक्षा केंद्र बोर्ड मुख्यालय और 4 परीक्षा केंद्र कमीश्ररी स्तर पर स्थापित की जा रही है.
दिया गया स्पेशल चांस
शिक्षा बोर्ड की तरफ से मार्च- 1990 से मार्च- 2024 तक के सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/ मुक्त विद्यालय) के पास विद्यार्थियों को 2 विषयों में अंक सुधार का यह विशेष मौका प्रदान किया है. इस अवसर के जरिए उम्मीदवार अपने 2 विषयों के अंकों में सुधार कर सकते हैं.
