HBSE का बड़ा फैसला, 10वीं और 12वीं छात्रों को साल में दो बार परीक्षा का मौका

रोहतक | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली है. इससे पहले बोर्ड द्वारा एक बड़ा फैसला किया गया है. बोर्ड की तरफ से राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 (NEP 2020) के तहत परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया गया है. इस नए परिवर्तन से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को हो बड़ी राहत मिली है. 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को अब अपने अंकों में सुधार करने के लिए 1 साल में 2 बार मौका दिया जाएगा. यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में किसी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे पाया है तो वह दूसरी परीक्षा में सिर्फ प्रैक्टिकल दे पायेगा.

BSEH Haryana Board

HBSE का बड़ा फैसला

जो छात्र पहली परीक्षा में लिखित और प्रैक्टिकल दोनों में मौजूद नहीं रहा उसे दूसरी परीक्षा में दोनों परीक्षाएं देनी होंगी. पहली परीक्षा में अतिरिक्त सब्जेक्ट लेने वाले छात्र दूसरी परीक्षा में अधिकतम 3 विषयों में ही शामिल हो पायेंगे जिन्होंने पहली परीक्षा में अतिरिक्त विषय नहीं लिया, वे दूसरी परीक्षा में भी एडीशनल सब्जेक्ट नहीं ले सकते है. स्टूडेंट के अंतिम अंक उसी परीक्षा के माने जाएंगे जिसमें स्टूडेंट ने अच्छी परफॉर्मेंस दी होगी. दूसरी वार्षिक परीक्षा में सिर्फ रेगुलर स्टूडेंट्स से हिस्सा ले पाएंगे.

सब्जेक्ट नहीं होगा चेंज

पहली वार्षिक परीक्षा में यदि किसी स्टूडेंट पर यूएमसी यानी नकल का मामला दर्ज हो गया तो वह छात्र दूसरी वार्षिक परीक्षा नहीं दे सकेंगे. वहीं, जिन छात्रों का पेपर किसी वजह से रद्द हुआ है, उन्हें फिर से परीक्षा देने की परमिशन दी जाएगी. पहली परीक्षा में फेल, कंपार्टमेंट या अंकों से असंतुष्ट छात्र एक से तीन विषयों की परीक्षा फिर से दे सकेंगे. इसके लिए शर्त यह रहेगी कि छात्र ने पहली परीक्षा में कम से कम एक मुख्य विषय पास किया हो. सभी छात्र ध्यान रखें कि दूसरी परीक्षा में छात्र विषय नहीं बदल पाएंगे.

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत परीक्षा प्रणाली को बदला गया है. 10वीं व 12वीं के स्टूडेंट्स अब साल में दो बार अंक सुधार कर पाएंगे. वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को प्रदर्शन सुधारने के लिए जुलाई में दूसरा चांस प्रदान किया जाएगा- मंजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी, रोहतक

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.