हरियाणा में 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, तेज हुई तैयारियां

भिवानी | हरियाणा में 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है. विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से राज्य में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा चुका है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के मुताबिक कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होंगी व 13 मार्च तक चलेगी, जबकि कक्षा नौवीं की परीक्षा 17 फरवरी से छह मार्च तक होगी.

STUDENT

परीक्षा से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज

दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक रहेगा. शेड्यूल जारी होने के बाद अब परीक्षा से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियां भी तेज गति से शुरू कर दी गई है. परीक्षा के संचालन के तहत सभी अधिकारियों को प्रश्नपत्रों की सीलबंद पेटियां लेने के लिए इसी महीने में भिवानी मुख्यालय जाना होगा. विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी निर्देशों के मुताबिक विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को 12 और 13 फरवरी को भिवानी आना है.

रजिस्टर में दर्ज होगी हर एंट्री

इस दौरान उच्च अधिकारी परीक्षा संचालित को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे. डिस्ट्रिक्ट हेड ऑफिस पर प्रश्नपत्रों की पेटियां सिर्फ चयनित और सेफ स्थान पर ही रखी जाएंगी जहां पुलिस सुरक्षा की पुरी व्यवस्था अनिवार्य रूप से होगी. संबंधित कक्ष या हॉल को सिर्फ प्रश्नपत्रों को सेफ रखने और पेपर वाले दिन निकालने के लिए ही ओपन किया जाएगा. इसकी हर एंट्री रजिस्टर में दर्ज होगी. अगर कोई जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी नहीं आ पाता है तो उसे अपने प्रतिनिधि की नियुक्ति से पहले उसकी पूरी जानकारी बोर्ड कार्यालय को देनी होगी.

वितरित होंगे क्वेश्चन पेपर

प्रतिनिधि का नाम, पद, पता और मोबाइल नंबर सहित सारी जानकारी सहायक सचिव की ई-  मेल पर फरवरी से पहले भेजना कंपलसरी होगा. पेपर वाले दिन प्रश्नपत्रों को खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में बांटा जाएगा. ब्लॉक लेवल पर सीलबंद पैकेट विद्यालय प्रबंधकों को दिए जाएंगे. आंसर बुकलेट की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों के प्राचार्य और मुख्य अध्यापकों को सौंपी गई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.