HBSE का बड़ा फैसला, 10वीं- 12वीं के दो पेपर खराब हुए तो 15 दिन में फिर मौका

भिवानी | हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली है. बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 25 फरवरी से होगी. बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है. अगर इस फैसले के बारे में बात करें तो बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया है कि जिन छात्रों के एक या दो एग्जाम किसी भी वजह से खराब हो जाते हैं तो उन्हें 15 दिनों के अंदर फिर से परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा.

BSEH Haryana Board

HBSE का बड़ा फैसला

ऐसा इसलिए ताकि विद्यार्थी फिर से परीक्षा दे पाए और अपने अंक सुधार पाएं. बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल को सभी परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी. इसके बाद, बोर्ड की तरफ से 15 दिन में स्टूडेंट्स से दोबारा पेपर देने के आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. जो भी स्टूडेंट्स आवेदन करेंगे उनके लिए फिर से डेटशीट जारी की जाएगी और उनकी परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. स्टूडेंट इस बात का ध्यान रखें कि वे सिर्फ दो पेपर ही दोबारा दे सकते हैं.

जीरो टॉलरेंस पॉलिसी

अगर आप फिर से परीक्षा देना चाहते हैं तो आपको सिर्फ दो पेपर के लिए ही मौका दिया जाएगा. बोर्ड चेयरमैन का कहना है कि परीक्षा के दौरान हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति लागू की जाएगी. परीक्षा में नकल की कोई भी संभावना नहीं बचेगी. कोई भी स्टूडेंट नकल करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी. नकल में शामिल ड्यूटी स्टाफ पर भी कार्यवाही की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.